Tuesday, August 25, 2009

जिन्दगी तू बता

कितनी तन्हा - जिन्दगी है यहाँ
पूछे ना ये कभी.
मैं कहाँ - तू कहाँ
मंजिलो के - हर निशाँ
याद हैं बस धुंआ
रात दिन - दिन पहर
सोचता हूँ - बेखबर
हाँ किसी मोड़ पे - हाँ किसी भी सफ़र
मिलेगा वो जानेपल -!२!
मेरी खामोशियाँ - मेरी मदहोशियाँ
चूम लेगा कहें - वो किसी भी घडी
उसको आवाज दूं - या मैं देखा करू
दिल बता तू बता
क्या करूँ - क्या करूँ

जिन्दगी तू बता
मंजिलो के हर निशाँ
याद है बस धुंआ ही धुंआ

ना मैं शामिल रहा - ना हुआ मैं जुदा
तू रहा मुझमें यूं
खो सका ना ये जुनू
दूर आवाज ने मुझको समझा दिया
तू हवा है हवा
पर मैं बढ़ता रहा
बादलों सा - मैं हर कहा
आंधियों से लड़ता रहा
रह गये आज हम , ये कहाँ - बस निशाँ


जिन्दगी तू बता
मंजिलो के हर निशाँ
याद है बस धुंआ ही धुंआ

भूल कर - पास में
तू चले - साथ मे
हर सफ़र हर डगर
थामना हमसफ़र
बन सके मेरा दिल
तू ही मुझे धड़क
आज मिल आके मिल ...जिन्दगी संग चल
संग चल - जिन्दगी
अब नही - अब नही
तेरे बिन - बिन तेरे
आज मिल आके मिल ...जिन्दगी संग चल

जिन्दगी तू बता
मंजिलो के हर निशाँ
याद है बस धुंआ ही धुंआ


Composed by - deepak chandra
25th AUG 2009

4 comments:

  1. dadaji......mast song hai..........best tb hoga jab aap isko gaoge :) :D

    ReplyDelete
  2. abey sahi mein achcha likha hai tune... lagta hai aajkal ladkiyon par dhyaan nahin hai tera...!!! :P

    mind blowing...

    sabse behtar lagi...

    उसको आवाज दूं - या मैं देखा करू
    दिल बता तू बता
    क्या करूँ - क्या करूँ


    जिन्दगी तू बता
    मंजिलो के हर निशाँ
    याद है बस धुंआ ही धुंआ

    ReplyDelete
  3. sir, its really a wonderful poem which i ever read and the best part of the poem is that its a heart touching and related with rality of life. after reading this poem now i can say that u r really very creative please give me some suggestion so that i can be creative like u.
    ALKA

    ReplyDelete
  4. Nice composition..heart touching:)

    ReplyDelete